फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म तिथि में हेरा-फेरी कर बने शिक्षक, अब हुई बर्खास्तगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जन्म तिथि में हेराफेरी कर शिक्षक बनने पर बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी मुरसान में तैनात प्रधानाध्यापक की है। शिक्षक के खिलाफ हुई शिकायत के बाद जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी किए हैं।
विकास खंड मुरसान के गांव नगला बिहारी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रमाशंकर कटारा निवासी गांव कपूरा पोस्ट कुंवरपुर के खिलाफ हाथरस के मेंडू रोड निवासी नेकराम शर्मा ने शिकायत की थी। जिसमें आरोप था कि रमाशंकर कटारा ने जन्मतिथि में हेराफेरी कर प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी विकास खंड प्रतापपुर जनपद इलाहाबाद में नौ मार्च 1998 में शिक्षक के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पूरे मामले की विभागीय जांच हुई और यह बात निकल कर आई कि रमाशंकर कटारा ने हाईस्कूल की अंकतालिका/प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि 15.07.1954 के स्थान पर 20.021964 कर ली। इस बात की पुष्टि श्री गांधी इंटर कॉलेज मांगरू द्वारा विभाग को दी गई जानकारी से हुई। बीएसए ने बर्खास्तगी का आदेश जारी करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने और वेतन आदि के रूप में लिए गए धन की रिकवरी कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि मुरसान के गांव नगला बिहारी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रमाशंकर कटारा के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है, क्योंकि कटारा ने जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी हासिल की थी। इस बात की पुष्टि अभी तक हुई जांच में हुई है। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें