फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने गरीबी दूर करने को वस्त्र त्यागे : आचार्य प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित कांग्रेस शिविर के उद्घाटन के मौके पर मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में सोमवार को सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम थे। कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पीठाधीश्वर का पगड़ी माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महात्मा गांधी दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने गरीबी दूर करने को वस्त्र त्याग कर दिए थे। गांधी जी वह है जो समझा गए कि परमात्मा एक है तथा भारत की गरीबी दूर करने को वस्त्र का त्याग कर केवल एक बस धोती लपेट जीवन बिता दिया। वर्तमान परिपेक्ष में बिना राष्ट्रपिता के दिखाए पद चिन्हों पर चले देश मजबूत नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रदेश संगठन मंत्री विशिष्ट अतिथि नरेंद्र राठी एवं केएन पांडे पूर्व विधायक अनिल चौधरी संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने समाजसेवी साहित्यकार चिकित्सक अधिवक्ता एवं राजनेताओं का प्रतीक भेंटकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंचासीन अतिथि के रूप में ज्ञानी हरपाल सिंह, डॉ. आरएस शर्मा, पं. ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, मदनलाल वार्ष्णेय, रीना गुप्ता आदि थीं। गांधी दर्शन पर प्रतियोगिता हुई। रचित शर्मा, राजू नेता, सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश पचौरी, अमृत सिंह पूनिया, राजकुमार पचौरी, हरीश शर्मा एडवोकेट, कपिल नरूला, संजय कप्तान,विष्णु कुमार, संतोष उपाध्याय, गजेंद्र कुमार, मुबीन खान, हरिशंकर वर्मा, बीना गुप्ता एडवोकेट, कौशल किशोर गुप्ता, राकेश अग्रवाल, रमेश राजपूत, श्याम देहलवी, प्रमोद देहलवी, सत्य प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय, नारायण प्रसाद पिप्पल, गिरिराज सिंह गहलोत, पन्नालाल डॉक्टर रमन गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन आशु कविल अनिल बौहरे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें