फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साहिबाबाद के युवक की हत्या में चौथा नामजद गिरफ्तार, एक नामजद ने किया था समर्पण

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

साहिबाबाद युवक की हत्या में पुलिस की दबिश के दौरान एक नामजद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। दो को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के युवक की हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने चौथे नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली स्थित सुसराल में तहेरी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जा रहे इस युवक की कौडरा नगला विजन मार्ग पर कुछ नामजदों द्वारा कार से निकालकर लाठी डंडो से पीट कर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


साहिबाबाद निवासी राजू पुत्र कन्हैया लाल दो माह पहले अपनी ससुराल अंडौली में तहेरी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कार से वापस जा रहे थे। वे नगला विजन कौडरा मार्ग होते हुए सिकंदराराऊ जा रहे थे। तभी गांव बदरिया जनपद एटा के चार नामजदों ने उनकी कार को रोक लिया। लाठी डंडों और हॉकी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। अत्यधिक पिटाई के कारण उनकी मौत हो गई थी। 

उक्त प्रकरण में राजू के भाई के द्वारा चार नामजदों सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की दबिश के दौरान एक नामजद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। दो को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने अब राजू हत्याकांड प्रकरण में चौथे नामजद सुरेश पुत्र जोगी निवासी बदरिया जनपद एटा को गांव बदरिया से गिरफ्तार कर 2 मार्च को न्यायालय के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें