फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 02 Mar 2025 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रूपेश घर से 1 मार्च की शाम गेहूं पिसवाने के लिए साइकिल से गांव पवलोई गया था। चक्की पर गेहूं डालकर वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई के निकट 2 मार्च को आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। सड़क हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।                                

विज्ञापन


जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर का निवासी दीपेश का बेटा रूपेश (13) अपने घर से 1 मार्च की शाम गेहूं पिसवाने के लिए साइकिल से गांव पवलोई गया था। चक्की पर गेहूं डालकर वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें