फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: घने कोहरे के कारण चार वाहनों की भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, आईं मामूल चोटें

Mon, 19 Jan 2026 01:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोहरे में एक कार की अलीगढ़ से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। जिससे उनके पीछे चल रहे तीन और वाहन आपस में टकराते चले गए। वहां यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटना के बाद गाड़ियों को धक्का लगाकर हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के अलीगढ़-आगरा हाईवे पर 18 जनवरी की सुबह 14 नंबर ईंट भट्ठे के निकट घने कोहरे के कारण चार वाहन टकरा गए। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीरों ने वाहन सवारों की मदद की।

विज्ञापन


इस भिड़ंत के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
18 जनवरी की सुबह प्रशांत कुमार निवासी आंवलखेड़ा कार से अनूपशहर जा रहे थे, उनके साथ तीन लोग और सवार थे। जब वह गांव रूहल स्थित 14 नंबर ईंट भट्ठा के निकट पहुंचे तभी अलीगढ़ से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे उनके पीछे चल रहे तीन और वाहन आपस में टकराते चले गए, जिस वक्त हादसा हुआ कोहरा बहुत अधिक था। 
विज्ञापन


हादसे में विपिन चौधरी, रवेंद्र कुमार एवं महेश बाल-बाल बच गए। एनएच के रूट अधिकारी विवेक गौतम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम से हाईवे को साफ कराया। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण चार वाहन आमने सामने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें