फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: मौसम ने ली फिर करवट, सुबह से घना कोहरा, दोपहर में हुई बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड

Mon, 19 Jan 2026 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर चलता वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों तक धूप निकलने के बाद 18 जनवरी को हाथरस में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर धूप नहीं निकल सकी। दोपहर में बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान रहा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन महसूस की गई। कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की गति धीमी रही और आम जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिला।

दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में और नमी बढ़ गई। बूंदाबांदी से फसलों को पाले से बचाने में कुछ मदद मिली है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें