सासनी के जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
10 सुबह करीब 11:30 बजे 60 वर्षीय रौदास निवासी दरकोला अपने साथी 62 वर्षीय हरवीर निवासी काश नगला के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे, जैसे ही जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट पहुंचे वैसे ही जंक्शन की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर 18 वर्षीय सूरज एवं 45 वर्षीय सत्यपाल सवार थे। डॉ. हितेश कुमार ने बताया कि चारों लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।