फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: सम सेमेस्टर का रिजल्ट 31 मई से, स्नातक-परास्नातक का परीक्षा परिणाम 10 जून तक आएगा

Sun, 10 May 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक थी। अब यह परीक्षा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के स्नातक और परास्नातक के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे 31 मई से आने शुरू हो जाएंगे। 10 जून तक परीक्षा परिणाम आएगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्नातक और परास्नातक के दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा अंतिम चरण में है। 31 मई से परीक्षा परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयाें से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक आएंगे, उनके परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10 जून तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी किए गए हैं।

विधि की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक थी। अब यह परीक्षा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पहली पाली में बीएड की परीक्षा है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 मई को एलएलबी दूसरे सेमेस्टर और बीएएलएलबी छठे सेमेस्टर प्रश्न पत्र भारत का सांविधानिक कानून-2 की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें