बरेली से मथुरा जा रही रोडवेज बस सोमवार तड़के हतीसा बाईपास के निकट कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में सतीश कुमार, दाताराम, धर्मेंद्र, महेश कुमार सभी निवासी कुंवरपुर, थाना माधोटांडा, जिला पीलीभीत तथा रोडवेज बस के परिचालक जितेंद्र कुमार निवासी नया नगला, थाना राया, मथुरा व चालक मोहन सिंह घायल हो गए।
बस तालाब चौराहा से सवारी लेकर मथुरा की ओर जा रही थी। यात्रियों का कहना था कि चालक के नींद में होने के कारण हादसा हुआ। सभी को मामूली चोटें आई थीं। घायल परिचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाथरस डिपो की बस मथुरा लेकर जा रहे थे। हल्का कोहरा व अंधेरे के कारण कंटेनर दिखाई नहीं दिया था।