फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए जिले में बनेंगे चार बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए चार चेकडैम बनाए जाएंगे। इनमें लघु सिंचाई विभाग ने दो चेकडैम का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। अन्य दो चेकडैम का निर्माण नहरों में जल स्तर कम होने के बाद शुरू किया जाएगा।
शासन की ओर से जिले में चार चेकडैम बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से जल को एकत्रित कर इसका रिसाव धीरे-धीरे भूमि में किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग ने सिकंदराराऊ में रतिभानपुर, गांव कपसिया में करवन नदी पर गांव ताजपुर में, सादाबाद में बिजाहरी ड्रेन पर और सुसायन गांव में चेकडैम के लिए स्थल को निर्धारित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुसायन व रतिभानपुर में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एई लघु सिंचाई अमित कुमार ने बताया कि यह चेकडैम नहरों के साथ साथ नालों पर बनाए जाते हैं, जिसके जरिये भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने में मदद ली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें