एससी/एसटी आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य सरकार ने दबे, कुचले शोषित बंजारा समाज के लोगों को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसमें बंजारा समाज को विशेष सुविधाएं मुहैया कराने का प्रस्ताव भी भेजा है। ये बातें उत्तर प्रदेश एससी एसटी के सदस्य ओम प्रकाश नायक ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि बंजारा समाज के गांव को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान में हिस्सा लिए जाने के मामले के वीडियो का संज्ञान लिया जाएगा। अगर इस मामले में कुछ तथ्य हैं, तो आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। मौके पर उनके समर्थकों व समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।