कासगंज जनपद के मोहनपुर में हर साल सर्दी के मौसम हरी मटर की खरीद-फरोख्त के लिए बड़ी मंडी सजती है। यहां से मटर देश के अलग-अलग हिस्सों में जाती है। इसके चलते दो माह तक यहां से गुजरने वाले वाहनों को घंटों में लाइन में लगकर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। 5-6 घंटे में जाम से बाहर निकलना हो पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मानपुर नगरिया से बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
मानपुर नगरिया पर जाम से ऐसे मिलेगी राहत
- हाथरस और कासगंज बनेंगे दो-दो बाईपास
- जून 2026 तक पूरा होगा 57 किमी का निर्माण
- 1200 करोड़ रुपये आएगी इसकी लागत
इन चार स्थानों पर बनेंगे बाईपास
- हाथरस जिले में सलेमपुर और सिकंदराराऊ में बाईपास बनाया जाएगा।
- कासगंज जनपद में कासगंज प्रवेश पर और मानपुर नगरिया में बाईपास बनाया जाना प्रस्तावित है।