गांव गाजीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवनरायण गिरि गांव में पैंठ से सब्जी लेने गया था। रात्रि करीब नौ बजे पैंठ से लौटते समय गांव से करीब डेढ़ किमी दूर उसे घेर कर गोलियां मारी गई थीं।
बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में 20 मार्च रात्रि करीब नौ बजे हिस्ट्रीशीटर शिवनारायण गिरि की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता सांवल गिरि ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में चार गोलियां मिली हैं। तीन गाेलियां सामने से सीने के इर्द-गिर्द पाई गई हैं। गोली लगने से फेफड़े और लीवर फट गए थे। कई पसलियां टूटी थीं।
विज्ञापन
छोटे भाई रौदास गिरि के अनुसार देर शाम तक न लौटने पर उसका मोबाइल मिलाया गया। कॉल न लगने पर खोजने निकले जिस पर वह एक जगह पड़ा मिला। आधा शरीर नाले में था। सुनसान जगह पर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को सुराग तलाशने में दिक्कत हो रही है।
गांव की पैंठ में सब्जी लगती है। 20 मार्च को गांव गाजीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवनरायण गिरि (26) पुत्र शांवल गिरि शाम को सब्जी लेने पैंठ गया था। रात्रि करीब नौ बजे पैंठ से लौटते समय गांव से करीब डेढ़ किमी दूर उसे घेर कर गोलियां मारी गई थीं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमों सहित दस से अधिक मुकदमे दर्ज थे।