पूर्व प्रधान ने बताया कि ओमवीर का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को निपटाने के लिए समाज के लोग गांव के पंचायत भवन पर पंचायत कर रहे थे। गांव के ही दो आरोपी वहां पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे।
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा में एक दंपती का विवाद निपटाने के लिए हो रही पंचायत में कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के साथ अभद्रता कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया।
विज्ञापन
गांव दुभिया निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र नायक ने बताया कि गांव के ओमवीर पुत्र छत्रपाल का किसी बात को लेकर अपनी ही पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को निपटाने के लिए 21 मार्च को समाज के लोग गांव के पंचायत भवन पर पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो आरोपी वहां पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ अकराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत की जांच की जा रही है।