फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी के लिए बेची थी चार बीघा जमीन

Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
महावन क्षेत्र के गांव खप्परपुर में एक मकान से पांच शव मिलने की हृदयविदारक घटना के दूसरे दिन भी क्षेत्र के गांव मड़नई में लोग घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन

मृतका सीमा के पिता विजेंद्र सिंह खप्परपुर से लौटने के बाद बदहवास नजर आए। उन्होंने रुंधे गले से बताया कि वर्ष 2017 में सीमा का विवाह किया था। बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपना चार बीघा खेत बेचकर करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। सीमा उनकी इकलौती संतान थी और उसकी खुशियों के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। विजेंद्र ने बताया कि शादी के बाद भी उन्होंने बेटी की मदद की। सीमा ने सबमर्सिबल लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे, जो उन्होंने दे दिए। इसके बाद सीमा के पति मनीष का अपने भाई से विवाद हो गया, जिसमें घर का सामान टूट-फूट गया था। उस समय भी उन्होंने आगे बढ़कर पूरा घरेलू सामान दोबारा दिलवाया। यह बताते-बताते विजेंद्र भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें