फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सवा दो करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक किलो 240 ग्राम हेरोइन और 98 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। टीम ने आरोपियों के पास से 2,910 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर को सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान मथुरा जिले के वृंदावन निवासी सुदाराम उर्फ पुष्पेंद्र, मोनू कुशवाहा, लखीमपुर खीरी निवासी अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास और मथुरा के जमुनापार निवासी प्रीतम सिंह के रूप में की है। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की आपूर्ति और नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें