प्रवेश कुमार रात को अपना ट्रैक्टर लेकर साथी सूरज के साथ आलू की बुवाई को खेत तैयार करने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर चकरोड से चार फुट नीचे खेत में पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया।
20 अक्तूबर देर रात सहपऊ के गांव चिंता गढ़ी में आलू के खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे 40 वर्षीय युवक का ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे से दबे युवक को निकाला। युवक को सादाबाद सीएचसी, फिर उसके बाद आगरा लेकर गए। आगरा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव चिंता गढ़ी के पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रकाश का 40 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार 20 अक्तूबर रात को अपना ट्रैक्टर लेकर साथी सूरज के साथ आलू की बुवाई को खेत तैयार करने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर चकरोड से चार फुट नीचे खेत में पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर पर बैठा सूरज उछलकर काफी दूर गिर गया। जब उसने उठकर देखा तो उसके होश उड़ गए। वह किसी तरह से गांव पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी प्रवेश के परिजनों को दी।
सूचना पर प्रवेश के परिजन और ग्रामीण भाग कर मौके पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर के नीचे दबे प्रवेश को बाहर निकाला। उसे पहले सीएचसी सादाबाद बाद ले गए, वहां से आगरा ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्री और दो पुत्रों को रोते-बिलखते छोड़ा है। पूरे परिवार के दिवाली की खुशी गम में बदल गई। गांव में भी मातम छा गया। प्रवेश अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने घर पर ही आटा चक्की एवं बेल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।