सड़क पार करते समय लापरवाही मौत का कारण बन जाती है। श्यामवीर सिंह देर रात जब सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उन्हें कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर गांव बिलार के निकट 19 अक्तूबर रात में सड़क पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
गांव बिलार निवासी 25 वर्षीय श्यामवीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह 19 अक्तूबर देर रात जब सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गंभीर घायल श्यामवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। श्यामवीर सिंह राज था। वह चिनाई का काम करता था। उसने अपने पीछे तीन बच्चों सहित परिजन को रोते-बिलखते छोड़ा है। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। युवक की सड़क हादसे में से गांव में मातम छा गया।