फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने साजिश रचकर झूठे मुकदमे में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और उनके बहनोई तेजवीर सिंह सिसौदिया पर उनको चुनाव से दूर करने के लिए कई तरह के षडयंत्र रचकर उनको झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान द्वारा किए गए 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र होने के दावे को गलत बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक अगर इतने प्रमाण पत्र जनता के बीच दिखा दें तो वह राजनीति से दूर होकर संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन

सुमंत किशोर ने खुद को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक झूठी अफवाह फैलाकर चुनाव में धांधली कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। तत्कालीन थानाध्यक्ष से मिलकर उनके घर पर दबिश डलवाई गई और उनके समर्थन में भ्रमण कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को छीनने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सुमंत किशोर ने कहा कि अब जब पूर्व विधायक पूरी तरह असफल हो गए तो वह अफवाहें फैला रहे हैं। पूर्व विधायक अपने रिश्तेदारों के काले कारोबारों की रक्षा की खातिर दल बदलते रहते हैं। वह धनबल के सहारे अपने बहनोई के साथ मिलकर बीडीसी सदस्यों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सदस्यों के अलावा जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। ब्लॉक प्रमुख अपना ही होगा।
सुमंत किशोर के आचरण से सभी भली-भांति परिचित हैं। चुनाव में उन्हें उचित जवाब मिल जाएगा। - यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें