सीमा उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है क्या कि वह उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाएगी।
पूर्व सांसद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीं। उनके साथ उनके देवर और पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सीमा उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने पार्टी के उन 11 कार्यकर्ताओं का निष्कासन भी रद्द कर दिया, जिन्हें हाल ही में पार्टी ने पंचायत चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया था। इनमें सीमा उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय भी शामिल हैं।
सीमा उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है क्या कि वह उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाएगी। उल्लेखनीय है कि सीमा उपाध्याय हाल में ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी देवरानी रितु उपाध्याय जो पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं, को पराजित किया था। रितु उपाध्याय ने यह चुनाव भाजपा के समर्थन से लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाई थी।