जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं, उनके लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे, ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हो सके। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता बन सकेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एसआईआर के काम के दौरान अगर मतदाता सूची में नाम छूट गया है तो 24 व 25 जनवरी को वोट बनवाया जा सकता है। बूथ पर इसके लिए फॉर्म 6 भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
सासनी तहसील सभागार में एसडीएम नीरज शर्मा ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर एसआईआर के कामकाज की समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि सभी सुपरवाइजर 24 और 25 जनवरी को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर रहेंगे।
जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं, उनके लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे, ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हो सके। बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर भी सुनाई जाएगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता बन सकेंगे। इस मौके पर तहसीलदार रजत कुमार यादव, बीडीओ सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।