फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचागांव में जंगली सूअर ने ग्रामीणों पर बोला हमला, 10 से अधिक लोग किए घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
4- गांव ऊंचागांव में सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल सूरज। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के गांव ऊंचागांव रसमई में एक जंगली सूअर ने खेतों और आबादी के बीच आकर जमकर उत्पात मचाया। सूअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दस से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से कई ग्रामीणों का उपचार सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। सीएचसी से एक ग्रामीण युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे गांव ऊंचागांव में खेतों की ओर से अचानक आए इस जंगली सूअर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव वाले इधर उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, सूअर ने गांव ऊंचागांव निवासी सूरज पुत्र दिनेश, कैलाश कुमार पुत्र रविंद्र सिंह, रवींद्र पुत्र लाल सहाब शर्मा, झवेंद्र पुत्र अशोक कुमार, निरंजन सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, पप्पू सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, गोलू पुत्र उमेश, गोपाल, महेश, गुड्डू, निरंजन सहित अन्य काफी ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया। इन घायलों में से सूरज को गंभीर हालत में सादाबाद सीएचसी से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। बताते हैं कि इस सूअर ने गांव रसमई में भी दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने इस सूअर को लाठी डंडे लेकर गांव से बाहर की तरफ भगाया। जब यह सूअर गांव से बाहर पोखर पर पहुंचा तो ग्रामीण अपनी आत्मरक्षा में सूअर पर हावी हो गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे सूअर पर काबू पाया और इसी दौरान सूअर की मौत हो गई। इसके बाद ही जंगली सूअर के आतंक से ग्रामीणों को मुक्ति मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि अगर सूअर को लाठी डंडों से काबू में न किया जाता तो यह सूअर किसी के लिए भी जानलेवा बन सकता था। यह सूअर पागलों की तरह पूरे गांव में दौड़ लगा रहा था।

घायल कैलाश।- फोटो : SADABAD

सीएचसी पर घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें