फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला बनने के बाद पहली बार किसी सांसद ने रोडवेज बस में किया सफर

विज्ञापन
रोडवेज बस में सफर करते सांसद अनूप प्रधान। स्रोत : स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने रोडवेज बस में सफर कर सबको चाैंका दिया। जिला बनने के बाद बीते 29 वर्षों में यह पहला मौका है, जब हाथरस के किसी सांसद ने रोडवेज बस का सफर किया है।
विज्ञापन



सांसद अलीगढ़ स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा से अलीगढ़-आगरा कट पहुंचे और वहां से बस पकड़ी। माननीयों के लिए आरक्षित सीट की अपेक्षा उन्होंने सामान्य टिकट खरीदी और सफर किया। बस से वह सीधे रोडवेज बस स्टैंड हाथरस उतरे, फिर ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। वे लौटकर भी बस से अलीगढ़ पहुंचे।






हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहने और सार्वजनिक संसाधनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया था। इसी क्रम में सांसद ने वीआईपी कल्चर को किनारे रख कर अलीगढ़ से हाथरस का सफर हाथरस डिपो की रोडवेज बस से किया। उन्होंने बस में सवार अन्य यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन





केवल लहटू ताऊ ने किया सफर

सादाबाद से विधायक रहे दिवंगत लहटू ताऊ एकमात्र ऐसे विधायक रहे, जो पैदल, बस व रिक्शा से सफर करते थे। अपनी इसी सादगी की वजह से वे जनता के बीच काफी चर्चित थे और विधायक बने। विधायक रहने के दौरान व बाद में भी वे आम लोगों की तरह ही रहते थे।









प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें। सार्वजनिक वाहनों का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि इससे हमें आम जनमानस के रोजमर्रा के अनुभवों को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


अनूप प्रधान, सांसद (हाथरस)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें