फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की जीवन यात्रा ही रामोत्सव : मुकेश विनायक

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद द्वारा अंगूमल की धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि। - फोटो : Self
विज्ञापन
इस पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद वास्तव में राम की जीवन यात्रा ही रामोत्सव है। यह बात विश्व हिंदू परिषद की ओर से अंगूमल धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने कही। उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश रत्न ने सामाजिक समरसता में विश्व हिंदू परिषद के योगदान को रेखांकित करते हुए जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई के सिद्धांत को आज की आवश्यकता बताया। इस दौरान रामोत्सव का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ हुआ।



कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत (मथुरा एवं हरिगढ़ विभाग), नगर सह कार्यवाह संघ टिंकू राणा, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, अमित भार्गव, पवन वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवीण खंडेलवाल ने किया। नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें