पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि पशु चिकित्सक ने बहाना बनाया कि उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है, जबकि जिलाधिकारी से बात हुई तो उन्होंने इससे इन्कार किया।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों में कुछ पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग फैल रहा है। अब तक 100 से ज्यादा गाय-भैंसों की मृत्यु हो चुकी है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने इस मामले में जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि बताया कि 18 जनवरी को बिधिपुर, गढ़िया, सिधौली, पोरा जिरोली, हिम्मतपुर, नगला बिहारी, आदि गांवों के लोगों ने उन्हें बताया कि बीमारी फैल रही है। सिधौली गांव में रवि, पप्पू, देवकी की गायों की जान चली गई। ग्रामीणों के अनुसार 100 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक ने बहाना बनाया कि उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है, जबकि जिलाधिकारी से बात हुई तो उन्होंने इससे इन्कार किया। डीएम ने आश्वास्त किया कि वह शीघ्र ही इस बीमारी की रोकथाम के लिए टीके लगवाएंगे।