वीडियो किला स्टेशन के पास एक घर के अंदर की थी, जिसमें काफी संख्या में लोग नजर आ रहे थे। पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर घर में दबिश दी। यहां 24 से 25 लोग मौजूद थे, जिनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया।
दो दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं दो वीडियो से हाथरस शहर में चल रहे सट्टे की पोल खुल गई है। 16 जनवरी को जारी पहले वीडियो के बाद पुलिस ने आनन-फानन शहर के किला स्टेशन क्षेत्र में दबिश देकर छह लोगों को दबोच लिया। यहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस के हाथ छह ही लगे।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जो लाला का नगला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के निर्देश पर टीम ने वीडियो की प्रड़ताल शुरू की। वीडियो किला स्टेशन के पास एक घर के अंदर की थी, जिसमें काफी संख्या में लोग नजर आ रहे थे। कोतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार की एंटी थेफ्ट टीम के साथ घेराबंदी कर घर में दबिश दी। यहां 24 से 25 लोग मौजूद थे, जिनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया। बाकी मौके से भाग गए।
पुलिस ने बॉबी ठाकुर निवासी नगला चौबे, श्यामसुंदर निवासी गणेश गंज चौराहा, खातीखाना, राहुल अग्रवाल निवासी भुारपीर, अभय उर्फ मोनू निवासी चक्की बाजार, आसीफ व समद निवासी काशीराम कॉलोनी को पकड़ा। इन सभी को 17 जनवरी को जेल भेज दिया। इनके पास से 19,500 रुपये नकद, पांच मोबाइल, कैल्कूलेटर व पर्चियां मिली हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दूसरी वीडियो की जांच की जा रही है। शहर में सट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।