फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान-चंदपा में पकड़े खाद्यान्न से लदे वाहन

Thu, 17 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
धान - फोटो : File
विज्ञापन
मुरसान और चंदपा कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना पर अनाज से लदे दो वाहनों को पकड़ा है। हालांकि मुरसान में पकड़ा गया अनाज आपूर्ति विभाग की जांच में किसान का पाया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया, जबकि चंदपा थाने में पकड़े गए अनाज की जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि आपूर्ति विभाग की टीम शुक्रवार को इसकी जांच करेगी। 
विज्ञापन


मुरसान कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक ट्रैक्टर में लादकर सरकारी गेहूं ले जाया जा रहा है। शिकायत पर यूपी100 की टीम मौके पर पहुंची और इस ट्रैक्टर को अपने साथ कोतवाली मुरसान ले आई। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सुमन सारस्वत भी मुरसान कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह गेहूं किसी किसान का था और वह इसे बेचने ले जा रहा था। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने इस गेहूं को रिलीज कर दिया।

कोतवाली चंदपा पुलिस ने भी कालाबाजारी की शिकायत पर एक वाहन में लदा खाद्यान्न पकड़ा है। इस वाहन में पांच बोरा गेहूं और तीन बोरा चावल के लदे हुए थे। चंदपा पुलिस ने इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दे दी है। जिला पूर्ति अधिकारीसुरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि पुुलिस की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह गेहूं प्राइवेट है या फिर राशन का है। पुलिस की इस कार्रवाई से खाद्यान्न ले जाने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें