पंडित गया प्रसाद जी की जयंती पर गोपाल धाम में पूजा के बाद शिला का दुग्धाभिशेक करते भक्त।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
परम संत गया प्रसाद जी की 128वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा पं. गयाप्रसाद जी चौक घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम पंडित सीपू जी महाराज के सानिध्य में पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद व श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि पूर्व में घंटाघर चौक का नामकरण बाबा गयाप्रसाद जी के नाम पर किया गया था। इसका उद्घाटन पिछले साल तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने किया था। उसी समय इस चौराहा के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की गई थी लेकिन कोरोना काल एवं लॉकडाउन के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था।
आज बाबा की कृपा से ही यह समय आ गया है कि इस चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि गया प्रसाद अद्भुत संत थे। वे हाथरस के धरोहर हैं। मौके पर सभासद अशोक शर्मा, राजेंद्र गोयल, संजय सक्सेना, विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, गोवर्धन सेवा समिति की ओर से भोला शंकर, दाऊदयाल वार्ष्णेय, उमेश शर्मा, व घंटाघर क्षेत्र के लोग मौजूद थे।