फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पूरे दिन छाई रही धुंध, लोग दिखे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर पूरे दिन छाई रही धुंध, लोग दिखे परेशान
विज्ञापन

डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से की वार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पिछले कई दिन से वातावरण में धुंध छाई हुई है। यही स्थिति सोमवार को भी रही। प्रदूषण इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता की है और जिले में प्रदूषण की स्थिति ज्ञात करने के निर्देश दिए हैं।
लोगों की आंखों में जलन हो रही है। धुंध के चलते लोग एहतियात बरत रहे हैं। जिला प्रशासन भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। डीएम ने इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आला अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनकी टीम यहां जिले में आकर वातावरण में प्रदूषण की स्थिति देखें और प्रदूषण को दूर करने के उपाय बताएं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जल्द ही एक-दो दिन में टीम जिले में भ्रमण कर प्रदूषण की स्थिति का आकलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें