सादाबाद में सड़क पर छाई धुंध। संवाद
- फोटो : samvad
धीरे धीरे बढ़ रही ठंड के बीच शुक्रवार सुबह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में घनी धुंध छाई रही। राजमार्ग पर धुंध के चलते वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए, जबकि ग्रामीण मार्गों पर दोपहिया चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
धुंध के कारण दृश्यता कम होने से ठंड बढ़ने की आहट महसूस हुई। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों, व्यापारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कम दृश्यता के बीच आवाजाही करनी पड़ी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से ठंडी हवाएं चल रहीं थीं, लेकिन शुक्रवार की धुंध ने साफ संकेत दे दिया कि सर्दी अब दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ सकती है।