अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के लिए तय किए स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिवाली के अवसर पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रेताओं के लिए निर्धारित रूप से चयनित स्थलों पर टीन शेड, पानी और मिट्टी बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के लिए एडीएम ने निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने सभी एसडीएम, थान प्रभारी और अग्निशमन अधिकारी को जारी निर्देशों में कहा है कि उनका संयुक्त रूप से यह उत्तरदायित्व होगा कि किसी भी दशा में चयनित स्थलों पर दुर्घटना नहीं होने पाए।
शहर में बागला इंटर कॉलेज का मैदान, सादाबाद के बाग छाबी मियां, मुरसान में जीएसएएस इंटर कॉलेज के मैदान, सहपऊ में आबादी से बाहर खाली मैदान, सिकंदराराऊ नगर पालिका पार्क, सासनी केएल जैन इंटर कॉलेज का मैदान, पुरदिलनगर हसायन रोड से बाहर, हसायन बपंडई रोड से बाहर, हाथरस जंक्शन भोपतपुर रोड खाली मैदान, मेंडू में आबादी से बाहर खाली मैदान, महौ में आबादी से बाहर खाली मैदान में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगेंगी।