वायरल बुखार से पांच साल की बच्ची की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन (हाथरस)। बरसात शुरू होते ही कस्बा में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा। गुरुवार को बुखार की वजह से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बुखार से बच्ची की मौत पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला शीशग्रान निवासी शीलेंद्र सिंह बघेल उर्फ शीनू की पांच वर्षीय पुत्री गौरी गुरुवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे बुखार आ गया। बुखार आने पर शिक्षकों ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया। घर ले आने के बाद परिजन उसे पानी की पट्टी देकर बुखार को काबू में करने का प्रयास करने लगे, लेकिन बुखार से उसकी हालत बिगड़ गई।
गौरी के परिजन उसे उपचार के लिए कसबा के झोलाछाप चिकित्सकों के पास ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत देख इलाज से मना कर दिया। उसके बाद गौरी के परिजन उसे हाथरस के एक हॉस्पिटल ले गए। जहां बुखार तेज होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।