गांव झगरार निवासी राजेश का पांच वर्षीय पुत्र हर्षित अपने अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय संजू के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी खजूरिया, मुरसान के बाबा सौदान सिंह पब्लिक स्कूल की स्कूल बस आई और वहां से बैक होते समय उसने हर्षित को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव झगरार में सुबह करीब 7 बजे एक स्कूल बस ने घर के सामने खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के मौत की सूचना पर सीओ सादाबाद गोपाल सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव झगरार निवासी राजेश का पांच वर्षीय पुत्र हर्षित अपने अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय संजू के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी खजूरिया, मुरसान के बाबा सौदान सिंह पब्लिक स्कूल की स्कूल बस आई और वहां से बैक होते समय उसने हर्षित को कुचल दिया। ग्रामीणों की माने तो उस बस ने हर्षित को बैक होते समय दो बार कुचला जिससे उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
सात दिन पूर्व ही हर्षित की दादी का भी देहांत हो चुका है, जिसके कारण पूरा परिवार रिश्तेदारों की अगवानी करने हेतु बैठा हुआ था। बच्चे की मौत की सूचना पर सभी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका पाककर स्कूल बस का ड्राइवर एवं कंडक्टर बच्चों से भरी बस को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीण और मृतक के परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे।
वहां सभी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सीओ के समझाने बाद उन्होंने शव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे के परिजन तहरीर देने के लिए कोतवाली रवाना हो गए हैं।