प्रधानामंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों के आवेदन कराने होंगे। इस संबंध में डीआईओएस ने निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत चयनित विज्ञान मॉडल को विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।
विद्यालयों में बाल वैज्ञानिक तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री इंस्पायर मानक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत सभी बोर्ड के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल विकसित करने के लिए आइडिया देना होता है। चयनित आइडिया का विज्ञान मॉडल विकसित करने के लिए करने के लिए विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
चयनित मॉडल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने का भी मौका दिया जाता है। इस संबंध में जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डीपी सिंह का कहना है कि योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों का आवेदन कराने के लिए सभी प्रधानाचार्याें को डीआईओएस की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।