फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, चार घायल

Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर से सोरों जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो कार को कासगंज रोड पर नगला जलाल बिजलीघर के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार रात लगभग 10:30 बजे की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर निवासी नौ लोग सोरों गंगाजी बोलेरो से जा रहे थे। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे कासगंज की तरफ  से जा रहा गाजर-सब्जी भरा ट्रक बोलेरो के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

इसमें 10 वर्षीय बालिका और पांच वर्ष का बालक शामिल हैं। चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम मीरा, आनंद मीणा, महराब, पप्पू राम मीणा हैं। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य किया। मृतकों में एक की पहचान राम निवास मीणा निवासी अलवर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें