फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में पांच लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की मतगणना में शामिल होने के लिए प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं की कोरोना की जांच आवश्यक करने की सूचना पर जांच करवाने के लिए सीएचसी पर भीड़ उमड़ गई। भीड़ के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा।
सीएचसी पर 219 लोगों की आरटीपीसीआर व 106 लोगों की एंटीजन टेस्ट हुई। इसमें पांच युवक एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि 106 लोगों के एंटीजन टेस्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए। जिनमें गांव नगला सलेम, नारायणपुर बाद, नगला सुखराम, कुकर गंवा एवं गांव मीरपुरा के एक-एक युवक पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी का आरटीपीसीआर लेकर उसकी जांच के लिए हाथरस भेज दिया है। वहां जांच आने के बाद यदि वह पॉजिटिव पाए जाते हैं उनको कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी सभी को होम आइसोलेट किया गया है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने तक किसी से मिलने अथवा घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें