अब पीड़िताएं बिना नाम के शिकायती पत्रों को भेज रही हैं। सभी शिकायतों में नौकरी दिलवाने के नाम पर, अधिक नंबर देने के नाम पर व मंहगे मंहगे गिफ्ट दिए जाने के बाद यौन शोषण किए जाने की बात लिखी गई है। इन शिकायतों के आने के बाद पुलिस पीड़िताओं की तस्दीक में जुट गई है।
छात्राओं के यौन शोषण व दुष्कर्म के मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश के जेल जाने के बाद उसके पाप लगातार सामने आ रहे हैं। कोतवाली हाथरस गेट में दो मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पीड़ित छात्राएं लगातार शिकायतें कर रही हैं। अब तक पुलिस को पांच शिकायती पत्र प्राप्त हो चुके हैं। पुलिस अब इन शिकायती पत्रों के जरिए शिकायतकर्ताओं की तस्दीक कर विवचेना में शामिल करेगी, जिससे कि साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
प्रोफेसर रजनीश कुमार के खिलाफ छात्राओं के यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज किए थे। इन दो मुकदमों के दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में लग गई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के जेल जाने के बाद भी यौन शोषण की शिकायतों के थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
अब पीड़िताएं बिना नाम के शिकायती पत्रों को भेज रही हैं। सभी शिकायतों में नौकरी दिलवाने के नाम पर, अधिक नंबर देने के नाम पर व मंहगे मंहगे गिफ्ट दिए जाने के बाद यौन शोषण किए जाने की बात लिखी गई है। इन शिकायतों के आने के बाद पुलिस पीड़िताओं की तस्दीक में जुट गई है। हालांकि अभी कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। पुलिस अब लागातार आ रहे शिकायती पत्रों को अपनी विवेचना में शामिल करेगी। इन शिकायती पत्रों के आधार पर पुलिस पीड़िता की पहचान करने में जुट गई है। इन शिकायती पत्रों के जरिए प्रोफेसर रजनीश की करतूत सामने आ रही हैं।