फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में नाली के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

दरियापुर गांव में नाली की साफ-सफाई करने को लेकर रविवार की देर रात को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां पर दोनों ओर से पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष से सतीश पाठक व उसका बेटा बबलू घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से ममला, राजकुमारी और अश्वनी कुमार घायल हो गए। दोनों ही अपनी-अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। यहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में नाली के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें