फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के खिलाफ चेक चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के खिलाफ पुलिस ने चेक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र लालाराम निवासी राधिका बिहार कॉलोनी इगलास ठेकेदारी पर काम करता था। इसका साढ़े सात लाख रुपए प्रति माह का एग्रीमेंट था। स्कूल प्रबंधन द्वारा इसका भुगतान भी चेक द्वारा हर महीने किया जा रहा था। आरोप है कि 24 जुलाई को यह स्कूल से एक कॉशन मनी का चेक ुरा ले गया। यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब एक्सिस बैंक से चेक क्लीयरेंस के लिए स्कूल प्रबंधन कमल शर्मा को फोन आया। जिसमें उसने चेक में 53 लाख रुपए अंकित होने की जानकारी दी गई। इसके बाद कमल शर्मा ने चेक का भुगतान न करने की बात बैंक के अधिकारी से कही। इस मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश शर्मा के खिलाफ धारा 379 में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि चेक चोरी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें