फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, दो की हालत गंभीर, नहीं मिली एंबुलेंस

Sat, 15 Mar 2025 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हैरत की तो बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर तो कर दिया, लेकिन एंबुलेंस समय पर न आने के कारण परिजन घायल को अपने हाथों पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
बिना एंबुलेंस के घायल को अपने हाथ पर बैठा कर ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के इगलास रोड पर 14 मार्च की दोपहर को दो बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन गोद में उठाकर ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा निवासी 22 वर्षीय कन्हैया, 18 वर्षीय अंकित व 19 वर्षीय विवेक 14 मार्च को गांव से बाइक से इगलास रोड की तरफ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक इगलास रोड पर सैयद के निकट पहुंची, वैसे ही उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर 22 वर्षीय भूपेंद्र और 18 वर्षीय ललित निवासी लढ़ौता सवार थे। 

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 18 वर्षीय अंकित की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि ललित एवं भूपेंद्र को हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया। विवेक का उपचार जारी था।  हैरत की तो बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर तो कर दिया, लेकिन एंबुलेंस समय पर न आने के कारण परिजन घायल को अपने हाथों पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें