गांव सैनपुर निवासी हरिओम गांव के निकट खेत पर काम करने गए थे। काम करते समय उनकी अंगुली में सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन राहत न मिलने पर एक बायगीर के पास ले गए।
मुरसान क्षेत्र के गांव सैनपुर में खेत पर काम कर रहे एक किसान को सर्प ने डस लिया। उसकी मौत हो गई है। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव सैनपुर निवासी 40 वर्षीय हरिओम पुत्र हुकुम सिंह 14 मार्च को गांव के निकट खेत पर काम करने गए थे। काम करते समय उनकी अंगुली में सांप ने डस लिया। हरिओम घर वापस चले गए और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन राहत न मिलने पर एक बायगीर के पास ले गए।
कई घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो 15 मार्च को परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया।