फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीजे पर नाचने को लेकर चले चाकू, पांच घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:34 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की आसरा कॉलोनी में शनिवार को होली के मौके पर डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और चाकू भी चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इधर, अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की आसरा कॉलोनी में हुई चाकूबाजी में रोहित, राजा, राजवती, काजल निवासी माया टाकीज थाना सदर कोतवाली घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में डीजे पर नाचने को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट में सुनील व हरिगोविंद सिंह निवासीगण अहवरनपुर घायल हो गए। पुलिस ने इनका उपचार भी जिला अस्पताल में कराया। उधर, कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव मझोला में भी नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में सागर, प्रेम सिंह, भीमसेन और मोनू घायल हो गए। पुलिस ने इन सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया। गांव नगला बुधू व माधव कुुंज में भी मारपीट की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें