फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अस्पताल के बाहर पांच अवैध एंबुलेंस सीज

Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में खड़ी कराई गईं सीज एंबुलेंस। स्रोत : परिवहन विभाग - फोटो : Department
विज्ञापन
बागला संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर सोमवार शाम परिवहन विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही पांच प्राइवेट एंबुलेंसों को सीज कर दिया। कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद और पीटीओ रामबाबू के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अस्पताल के मुख्य गेट और ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों की जांच की। अधिकारियों ने पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, टैक्स और परमिट समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की।
जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर पांच एंबुलेंस सीज की गईं। इनमें दो संचालकों ने मौके पर करीब 12 हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया, जबकि अन्य वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि बिना वैध फिटनेस व बीमा और अवैध पार्किंग में खड़े होकर मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें