फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: परिवहन विभाग का एक्शन, जिला अस्पताल के बाहर पांच अवैध एंबुलेंस सीज, मची अफरा-तफरी

Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर पांच एंबुलेंस सीज की गईं। इनमें दो संचालकों ने मौके पर करीब 12 हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया, जबकि अन्य वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बागला संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर सोमवार शाम परिवहन विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही पांच प्राइवेट एंबुलेंसों को सीज कर दिया। कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद और पीटीओ रामबाबू के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अस्पताल के मुख्य गेट और ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों की जांच की। अधिकारियों ने पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, टैक्स और परमिट समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की। 

जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर पांच एंबुलेंस सीज की गईं। इनमें दो संचालकों ने मौके पर करीब 12 हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया, जबकि अन्य वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि बिना वैध फिटनेस व बीमा और अवैध पार्किंग में खड़े होकर मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें