फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब-ओ-गरीब बयान: मत्स्य पालन विभाग मंत्री निषाद बोले, हमारी टोपी लगा लो तो डीएम-एसपी भी सेल्यूट करेंगे

Fri, 04 Oct 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मत्स्य पालन विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केवल जय निषाद राज का नारा लिखो, कोई पुलिस वाला तुम्हें रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रदेश के मत्स्य पालन विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने 4 अक्टूबर को यहां अजीब-ओ-गरीब बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज डरने की जरूरत नहीं हैं। अपनी गाड़ी पर जय निषादराज का लाल झंडा और सिर पर टोपी लगा लो तो डीएम-एसपी भी सेल्यूट के साथ नमस्कार करेंगे।

विज्ञापन


मत्स्य पालन विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केवल जय निषाद राज का नारा लिखो, कोई पुलिस वाला तुम्हें रोक नहीं पाएगा। वह यहां आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा वोट कम नहीं है। बस एकजुट रहने की जरूरत है। बंटकर नहीं, सभी साथ रहो। उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं रहीं। सोशल मीडिया पर भी यह बयान प्रसारित होता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें