फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूसरे निकाह में पहुंची पहली पत्नी, सेहरा व अन्य सामान छोड़कर दूल्हा हुआ फरार

Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक बरात लेकर पहुंचा। इसी बीच युवक की पहली पत्नी पहुंच गई। पहली पत्नी को देखकर युवक सेहरा व अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से लड़की के ताऊ व बहनोई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दूल्हा प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बे के मोहल्ला कोलियान खुर्द में 25 जून की दोपहर आयोजित हो रहे मुस्लिम समाज के एक निकाह कार्यक्रम में सभी लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए, जब दूल्हे की पहली पत्नी वहां अचानक पहुंच गई। महिला ने हंगामा कर निकाह रुकवा दिया। पहली पत्नी को देखकर दूल्हा फरार हो गया। इधर, महिला ने पुलिस को बुला दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी छोटे खां ने अपनी पुत्री का रिश्ता महावन जनपद मथुरा निवासी युवक के साथ तय किया था। 25 जून को युवक बरात लेकर पहुंचा। इसी बीच युवक की पहली पत्नी पहुंच गई। पहली पत्नी को देखकर युवक सेहरा व अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से लड़की के ताऊ व बहनोई को हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि वह आगरा के टेढ़ी बगिया की निवासी है, उसकी शादी दो वर्ष पहले इसी युवक से हुई थी। 

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता को महिला थाने में शिकायत करने का परामर्श दिया है, शादी रुकवा दी गई है। हिरासत में लिए गए लड़की के ताऊ और बहनोई ने बताया कि उन्हें युवक की पहली शादी के बारे में पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें