फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन: शादी के दूसरे दिन सुबह जैसे ही जागे सब, रह गए हक्के-बक्के, घर में न बहू थी और न रुपये

Thu, 26 Jun 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी के दूसरे दिन सुबह जब घर के सब लोग जागे तो देखा कि नई दुल्हन कहीं भी नहीं थी। दुल्हन दो लाख रुपये लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बे में एक नई नवेली दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही नकदी लेकर चली गई। इस लुटेरी दुल्हन की चर्चा हो रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी एक युवक की शादी झारखंड की एक लड़की से तय हुई थी। सादाबाद के एक मैरिज होम में 23 जून को शादी सकुशल संपन्न हो गई, लेकिन अगले ही दिन 24 जून की तड़के दुल्हन चली गई। दुल्हन अपने साथ लगभग दो लाख रुपये भी ले गई। सुबह जब घर के अन्य परिजन जागे तो वह दुल्हन को घर में न देखकर हक्के-बक्के रह गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें