फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास

विज्ञापन
हाथरस शहर के सुरजोबाई शाह बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर तैनात अर्द्धसैनिक व पुलिस बल के जवान? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए जिले में रविवार को मतदान हुआ। जिले के 63.14 मतदाताओं ने मतदान किया। कई स्थानों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार भी किया। हालांकि बाद में उन्हें मना लिया गया। कई स्थानों पर ईवीएम खराब हुईं। कई मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम गायब रहे।
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतदान को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जिले में देर शाम तक करीब 63.14 फीसदी मतदान हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक टीमें बूथों पर शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने को तैनात रहीं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारी अपने अपने अधीनस्थों से बूथ पर हो रहे मतदान की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। कुछ स्थानों पर मतदाता सूची से नाम गायब, ईवीएम खराबी जैसी खबरें प्रशासनिक अधिकारियों को मिलीं। इन्हें मौके पर पहुंचकर टीमों ने तत्काल निपटाया।
जिले में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अव्वल रहे। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.22 फीसदी मतदान रहा। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।
जिले में हाथरस , सिकंदराराऊ व सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रकिया पूरी हुई। मतदान केंद्रों पर आयोग की ओर से नियुक्त किए गए प्रेक्षकों ने भी भ्रमण कर बूथों पर मतदान स्थिति का जायजा लिया। दूसरी ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बूथों पर पहुंच मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
हालांकि सुबह सर्द मौसम होने के बावजूद वोटर अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंच गए। कई बूथों पर सुबह ईवीएम खराबी आने की सूचना प्रशासनिक अफसरों को मिलीं। इस दौरान अफसरों ने संबंधित टीमों को भेजकर ईवीएम में आई तकनीकी दिक्कतों को दूर कराकर मतदान को शुरू कराया।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को नामित किया गया था। इन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के जरिये पूरे मतदान पर निगरानी रखी गई। कुछ बूथों पर बहिष्कार की सूचना के चलते अफसर इन बूथों पर वोट डलवाने के कयासों में जुटे रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर से बूथों से फर्जी वोट डालने सहित कई तरीके की अफवाहों ने अफसरों को छकाए रखा। यहां जिले में कुल 63.14 फीसदी मतदान हुआ। हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 62.91 फीसदी, सादाबाद क्षेत्र में 64.22 फीसदी, और सिकंदराराऊ में 62.31 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें