सतेंद्र उर्फ राजू अपने भाई तेजवीर के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां दो कार में आए। तेजवीर के साथ गालीगलौज करने लगे। राजू ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने देसी तमंचे, दो पौनिया व दो राइफल निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
मुरसान क्षेत्र के गांव गुवरारी में एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग का वीडियो प्रसारित हो रहा है। मुरसान पुलिस ने चार नामजद सहित पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सतेंद्र उर्फ राजू निवासी गांव गुवरारी का कहना है कि 6 दिसंबर की शाम वह अपने भाई तेजवीर के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान गोपाल, राजकुमार, मानवेंद्र व कारे निवासीगण गांव गुवरारी अपने पांच साथियों के साथ दो कार में आए। तेजवीर के साथ गालीगलौज करने लगे। राजू का कहना है कि जब विरोध किया तो आरोपियों ने देसी तमंचे, दो पौनिया व दो राइफल निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आए। राजू का कहना है कि आरोपी नहर की ओर खुटीपुरी जाने वाले रास्ते के तरफ भाग गए। आरोपियों ने वीडियो को हटाने की भी धमकी दी। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।