फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव, तीन गंभीर, घायल रेफर

Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के गांव अरोठा में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया। फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव अरोठा में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव अरोठा निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो माह पूर्व गांव के भूरी सिंह से सीमेंट के खंभे लगाने पर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर भूरी सिंह उससे रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे उसका पार्टनर योगवीर निवासी मंस्या तथा कर्मचारी दिग्विजय निवासी महोली रोड मथुरा और लवकेश निवासी लाजपत नगर, मथुरा ट्रैक्टर लेकर नौहरे से निकलकर खेत की ओर जा रहे थे। 

तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे भूरी सिंह, उसके पुत्र अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि अजय ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से और अन्य आरोपियों ने अवैध असलहों से जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने पथराव भी किया, जिससे कार के शीशे टूट गए। 
विज्ञापन


फायरिंग में योगवीर, दिग्विजय और लवकेश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का एक तमंचा मौके से बरामद किया गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय कुमार की तहरीर पर भूरी सिंह, अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें